प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने भीड़ के दौरान एसडीएम सदर की गाड़ी तोड़ी, वीडियो हो रहा वायरल
महाकुंभ मेला क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ होने के चलते पीपा पुल नंबर 15 बंद कर दिया गया इसको लेकर लोगों ने सेक्टर 20 में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया इस दौरान लोगों की पुलिस से बहस हो गई इसके बाद उग्र भीड़ में एसडीएम सदर की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी जबकि इससे पहले हजारों लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी।जिसका वीडियो सोमवार को करीब 7:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।