लालगंज: महुलार में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने सास और पति के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया
लालगंज थाना क्षेत्र के महुलार कलां गांव निवासिनी विवाहिता की बीते रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने शुक्रवार शाम 4:00बजे बताया कि मामले की जांच की जा रही है।