गुरुग्राम: अपैरल हाउस में सेक्टर अधिकारी और पुलिस सेक्टर अधिकारी का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न: DC
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अजय कुमार ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से पूर्व 72 घंटे का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। चुनाव के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारी व सेक्टर पुलिस अधिकारी समय रहते अपनी सारी तैयारियों जांच लें। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस सेक्टर अधिकारी कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखें।