निघासन: निघासन तहसील क्षेत्र के छीटन पुरवा, नानक नगर व कामता नगर समेत दर्जनों गांव में पहुंचा बाढ़ का पानी
लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी और घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण जिले में बाढ़ आ गई है। निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत छीटन पुरवा,नानक नगर, कामता नगर समेत दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है जिससे दर्जनों गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। ग्रामीणों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है और किसानों के खेतों में लगी हुई फसलें जलमग्न हो गई है।