निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। आए दिन निघासन सामुदायिक केंद्र में अव्यवस्थाओं के मामले सामने आते रहते हैं। सीएचसी इलाज कराने आई दो गर्भवती महिलाएं प्रसव पीड़ा से फर्श पर तड़प रही थी। किसी ने दोनों गर्भवती महिलाओं का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।