निघासन: उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ के ज्वाइंट एमडी ने सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां का किया निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा निर्देश
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बेलरायां में स्थित सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां का आज उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ के ज्वाइंट एमडी नवनीत सेहरा ने औचक निरीक्षण किया है। जहां सरजू सहकारी चीनी मिल परिसर में चल रहे 9 दिवसीय किसान मेला में आए हुए किसानों से बातचीत की और मेला का अवलोकन किया है। ज्वाइंट एमडी जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।