निघासन: निघासन तहसील क्षेत्र के भेड़ौरी, सूरत नगर, लाला पुरवा, कड़िया, डांगा समेत दर्जनों गांव बाढ़ के पानी में टापू में तब्दील
लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी और घाघरा नदी इन दिनो उफान पर चल रही है। शारदा नदी और घाघरा नदी का जल स्तर बढ़ जाने के कारण जिले में बाढ़ के हालात बन गए हैं। निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत भेड़ौरी,सूरत नगर,लाला पुरवा,कड़िया,डांगा, पोखई पुरवा समेत दर्जनों गांव बाढ़ के पानी में टापू में तब्दील हो चुके हैं। किसानों के खेतों में लगी फैसले जलमग्न हो गई है।