निघासन: ढकेरवा चौराहे पर पुल से शारदा नहर में छात्रा ने लगाई छलांग, पुलिस तलाश में जुटी
लखीमपुर खीरी जिले के ढखेरवा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ढकेरवा चौराहे पर स्थित पुल से शारदा नहर में आज एक छात्रा ने चलांग लगा दी थी। जिससे हड़कंप मच गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से छात्रा की तलाश शुरू की है। छात्रा निघासन तहसील क्षेत्र के परागी पुरवा गांव की निवासी बताई जा रही है।