विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रणथंभौर क्षेत्र में स्थित जाना रणथंभौर रिसॉर्ट में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण तथा हरित भविष्य के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
इस दौरान रिसॉर्ट परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में इनाम, दिनेश, भवल, प्रदीप, बबलू सोलंकी एवं पवन चौधरी सहित अन्य लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
आयोजकों ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधारोपण को अपनाना चाहिए। पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य भी सुनिश्चित करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं सहभागियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर अभियान को सफल बनाया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।