10 गारंटिया पूरी कर नहीं पाई और अब अतिरिक्त जिले बनाने की डिंगे हाँक रहे मुख्यमंत्री : जय सिंह
सरकार पर करोड़ो का कर्ज, पेंशनर कर्मचारी की करोड़ो की देंनदारी लंबित
चंबा में भाजपा के जनसैलाब को देखते हुए कांग्रेस पूरी तरह से बौ खला गई है जिसका नतीजा यह हुआ कि अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू भी लंबे समय के बाद भरमौर होली का दौरा कर रहे हैं। यह बात भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय सिंह ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश की जनता से कई वादे किए। 10 गारंटीयो के नाम पर लोगों से वोट लिए लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार कोई भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई और अब जब चुनावी वर्ष दोबारा से शुरू हो गया है तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह प्रदेश में नए जिलों के गठन की डिंगे हाँक रहे है ,लेकिन अब प्रदेश की जनता इन झूठे कांग्रेसियों के झांसे में नहीं आने वाली है। प्रदेश सरकार का खजाना पूरी तरह से खाली हो चुका है। प्रदेश सरकार पर 1 लाख 10 हजार करोड रुपए का कर्ज है। प्रदेश में पेंशनरों की करोड़ों रुपए की देनदारी लंबित पड़ी है और कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशनरो को पेंशन नहीं मिल पा रही है। ऐसे में जिले का गठन सपनों से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि चंबा जिला में 65000 और प्रदेश में लाखो युवा पक्की नौकरी का इंतजार कर रहे हैं प्रदेश की महिलाओं को 1500 देने के नाम पर ठगने का काम प्रदेश सरकार ने किया है। किसानों का गोबर खेतों में सड़ रहा है, लेकिन वायदे के मुताबिक गोबर की खरीद नहीं की गई है ।
जिला चंबा की बात की जाए तो यहां मेडिकल कॉलेज की हालत खस्ता है। यहां डॉक्टरों की कमी से कई मासूमो की जान जा चुकी है लेकिन प्रदेश सरकार ने जांच के नाम पर अब तक दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है ऐसे में लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। जिला के साहो क्षेत्र में जल शक्ति विभाग का डिवीजन खोलने की घोषणा सरकार ने की थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि इस बात का जनता आने वाले समय में करारा जवाब कांग्रेस को देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
बॉक्स
बीपीएल परिवार के संबधित परिवार को थमाया 5300 रुपए का बिल
उन्होंने बताया कि चम्बा जिला के एक परिवार का बिजली का बिल 3 महीने का 5300 रुपए का थमाया गया है। मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुखु कब 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। चंबा के जो आईआरडीपी के लोग हैं 300 यूनिट फ्री का इंतजार कर रहे हैं । वहीं जिला के डिपो में 16 लाख उपभोक्ता जिन्हे राशन डिपो में समय पर नहीं मिलता है। समय पर राशन नहीं मिलता है। कई बार राशन 3 से 4 महीने के बाद मिलता है। वह भी अधूरा राशन मिलता है और हाल ही में हाल ही में जिला चंबा के सरकारी डिपो है वहां पर आटे में कीड़े पाए गए हैं आटे की क्वालिटी ठीक नहीं है तो इसके बारे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह होली में जरूर बताएं।
Chamba, Chamba | Oct 21, 2026