कांगड़ा में प्राथमिक शिक्षक संघ का धरना, 120 मुख्य शिक्षक और 60 CHT पद खाली होने पर उठाए सवाल
धर्मशाला में जिला कांगड़ा प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर लंबित मामलों पर नाराजगी जताई। संघ अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने आरोप लगाया कि जिले में पिछले आठ महीनों से पदोन्नति के मामले लंबित हैं। उन्होंने मुख्य शिक्षक के 120 और केंद्र मुख्य शिक्षक के 60 पद खाली होने का दावा किया। शिक्षकों के वित्तीय लाभ से जुड़े 70 से 80 मामले भी लंबित बताए गए हैं। संघ ने 4 नवंबर की प्रस्तावित बैठक में महासचिव और कोषाध्यक्ष को शामिल करने के लिए संशोधित पत्र जारी करने की मांग की है। ऐसा न होने पर बैठक के बहिष्कार और आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
#ChambaExpress #Dharamshala #KangraNews #शिक्षकसंघ #प्राथमिकशिक्षक #शिक्षाविभाग #शिक्षकोंकीसमस्या #पदोन्नति #HimachalNews
Chamba, Chamba | Oct 21, 2026