JSW एनर्जी कुटेहर में रोजगार की मांग तेज, जमीन मालिकों का धरना पांचवें दिन भी जारी
भरमौर/चंब
JSW एनर्जी कुटेहर लिमिटेड परियोजना में रोजगार की मांग को लेकर परियोजना प्रभावित जमीन मालिकों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। रोजगार सहित अपने हक की मांग को लेकर प्रभावित जमीन मालिक उपायुक्त (DC) कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठे हैं
रोजगार के मुद्दे पर प्रभावितों ने खोला मोर्चा
#अनिल ढकोग ---और परियोजना प्रभावित जमीन मालिकों का कहना है कि परियोजना के लिए उनकी जमीन का इस्तेमाल होने के बावजूद उन्हें रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर वे धरने पर बैठे हैं और अपनी मांगों को संबंधित अधिकारियों तथा परियोजना प्रबंधन के समक्ष उठा रहे हैं।
प्रभावितों की मांग है कि परियोजना से जुड़े रोजगार के मामले में उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाए और उन्हें उनका हक दिलाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं
धरने के पांच दिन पूरे होने के बाद भी रोजगार का मुद्दा प्रमुख बना हुआ है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि कंपनी प्रबंधन और संबंधित प्रशासन प्रभावित जमीन मालिकों की मांगों पर क्या कदम उठाते हैं तथा रोजगार और लंबित मुआवजे के मामलों में कब तक समाधान निकलता है।
Chamba, Chamba | Oct 21, 2026