नैनीताल-रामनगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में वांटेड बदमाश घायल
नैनीताल। नैनीताल एवं रामनगर क्षेत्र में पुलिस और एक वांटेड बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, दबिश के दौरान जंगल में छिपे बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर कई राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश चंदन सागर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक, चंदन सागर पुलिस की दबिश के दौरान हाथी बगड़ वन विभाग चेक पोस्ट से आगे जंगल की ओर भागकर छिप गया था। पुलिस टीम ने जंगल की घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाश ने कथित तौर पर पुलिस टीम और वाहनों की ओर कई राउंड फायर किए।
फायरिंग की घटना में पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इ