बड़गांव: उदयपुर में मंदिरों से कलश चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया गया, 13 वारदातों का खुलासा
शहर में मंदिरों के कलश चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का सूरजपोल पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से 3 पीतल के कलश बरामद किए गए हैं। थाना सूरजपोल में 3 अगस्त को भारत सिंह जी बावजी मंदिर से कलश चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक उदयपोल क्षेत्र में कलश गुजरात बेचने की फिराक मे थे