जिला अस्पताल दमोह और हटा अस्पताल परिसर में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान
==
विधायक जयंत मलैया और उमादेवी खटीक ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान
===
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल परिसर, दमोह में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता कार्य में श्रमदान किया। उन्होंने स्वच्छता मित्रों का सम्मान करते हुए स्वच्छता के प्रति उनके समर्पण एवं योगदान की सराहना की।
इसी क्रम में हटा विधायक उमादेवी खटीक ने हटा अस्पताल परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर श्रमदान किया। उन्होंने स्वच्छता कार्य में भाग लेते हुए नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया।