टोंक: देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे के लिए जिला कलेक्टर से सर्वे की मांग की
Tonk, Tonk | Mar 31, 2026 एंकर-टोंक जिले में बीते दिन हुई ओलावृष्टि और बारिश से फसल खराबे को लेकर देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर एक्शन मोड में है। विधायक राजेंद्र गुर्जर से आज देवली-उनियारा में सैकडों किसान टोंक स्थित फॉर्म हाउस पर गुहार लगाने पहुंचे। इस दौरान विधायक गुर्जर ने बताया कि देवली से लेकर उनियारा तक आधा दर्जन गांवों में बीते दिन ओलावृष्टि हुई और मूसलाधार बारिश भी।