मछलीशहर: सोमवार को छात्र की पिटाई के मामले में भीम आर्मी ने मछली शहर तहसील में किया प्रदर्शन
जौनपुर के मछलीशहर तहसील में करीब 12:30 बजे के आसपास शिक्षक पर छात्र की पिटाई का आरोप लगाते हुए आजाद समाज पार्टी एवम भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने तहसील में धरना प्रदर्शन किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ को ज्ञापन देकर शिक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग किया।