मछलीशहर: पवांरा थाना क्षेत्र के महादेव ढाबा के पास सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक घायल
महादेव ढाबा के पास बुधवार की शाम करीब चार बजे सड़क पार कर रहे बाइक सवार पिकअप की चपेट में आने से घायल हो गये। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया पहुंचवाया गया जहां चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद रतन विश्वकर्मा को उपचार के बाद छुट्टी दे दी जबकि वाजिद अली (32) पुत्र बकरीदी निवासी पवांरा की गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया।