सैदपुर: अपहरण नहीं, बल्कि किशोर खुद गया था, 10 घंटे के अंदर हुआ बरामद, डर के मारे गढ़ी खुद के अपहरण की कहानी
सैदपुर थानाक्षेत्र के डहरा खुर्द गांव निवासी सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 15 वर्षीय किशोर कुलदीप को पुलिस ने लगभग 10 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि किशोर का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि वह परिजनों की सम्भावित डांट के डर से खुद घर से चला गया था। बालक के मिल जाने से परिजनों ने राहत की साँस ली है।