#भरतपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र परिसर में दो दिवसीय तिरंगा प्रदर्शनी एवं जागरूकता शिविर का शुभारंभ हुआ। एडीएम प्रशासन राजीव शर्मा और एडीएम सिटी राहुल सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया तथा 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। अधिकारियों ने प्रदर्शनी में लगे स्टॉलों का जायजा लेते हुए हस्तशिल्पियों से संवाद किया। एडीएम राजीव शर्मा ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी, खादी और स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देकर कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। महाप्रबंधक सीएम गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी के साथ-साथ आमजन को सरकार की रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी देने के लिए जागरूकता शिविर भी लगाया जा रहा है।
Bharatpur, Bharatpur | Aug 11, 2026