वैष्णवी निःस्वार्थ गौ सेवा समिति, ग्राम मारुताल में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजन कार्यक्रम सम्पन्न
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी, दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने वैष्णवी निःस्वार्थ गौ सेवा समिति, ग्राम मारुताल में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया।
साथ ही नए गौसेड का भूमिपूजन किया गया