लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के गोपाल खेड़ा गांव निवासी सतीश ने थाना मोहनलालगंज में तहरीर देकर गांव की ही रानी देवी पत्नी स्व. रामदीन व कमलेश पुत्र रामदीन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, विपक्षी रास्ते में नाली खोदकर व ईंट-पत्थर डालकर आवागमन बाधित करते हैं। मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट पर आमादा हो जाते हैं।