सिरसागंज: सिरसागंज में विद्युत विभाग ने चेकिंग के दौरान 57 बकाएदारों के काटे कनेक्शन, 23 बिजली चोरों को पकड़कर कराई प्राथमिकी दर्ज
फिरोजाबाद के सिरसागंज उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र राजपूत ने गुरुवार को अपने अधीनस्थों के साथ क्षेत्र के ग्राम नगला खंदारी, खेरिया सिकमी, आजमाबाद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 23 उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते हुए पकड़कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वहीं 57 बकाएदारों के बिल बकाया होने पर उनके विद्युत कनेक्शन की केबल को पोल से काटकर नीचे गिरा दिया गया।