सिरसागंज: गांव जायमई में मोटरसाइकिल से अपने घर आ रहे युवक को मारपीट कर किया घायल, पीड़ित ने थाने पहुंच कर दी मामले की तहरीर
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव जायमई का निवासी एक युवक अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर आ रहा था तभी गांव में ही पहले से एकराय मशवरा होकर बैठे 5- 6 लोगों ने संजीव को घेर लिया और गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया, जिससे युवक के सिर व हाथ में चोट आई है। पीड़ित ने गुरुवार को थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है।