Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
image
image
image

#GoodWorkByFirozabadPolice वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद के निर्देशन में परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 "सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश" अभियान के अन्तर्गत 05 परिवारों की काउंसिलिंग कर आपसी सहमति से सुलहनामा कराते हुए परिवारों की लौटाई गई खुशियाँ । https://t.co/hZcBN6djek

42 views | Firozabad, Uttar Pradesh | Jul 19, 2026

MORE NEWS

फिरोजाबाद आगामी पवित्र कावड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आज कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।

यह बैठक जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की उपस्थिति में संपन्न हुई, बैठक में  सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि सावन का महीना अत्यंत संवेदनशील है, उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों और उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वह स्वयं एक साथ कावड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण करें।
        जहां भी कमी मिले उसे दुरुस्त कराए, कावड़ मार्गों पर कहीं भी झाड़ियां इत्यादि न रहे, उनकी छटाई अनिवार्य रूप से की जाए, कावड़ मार्गों पर स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह ग्राम प्रधानों को कावड़ियों की सहायता करने हेतु प्रेरित करें, प्रधानों में यह भावना भरे, की गुडविल दिखाने का यही सही समय है, कावड़िया हमारे गांव के अतिथि हैं, इस भावना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आपसी समन्वय और सम्मान का माहौल बने।

जिलाधिकारी ने कहा की कावड़ मार्गों पर अंधेरा न हो, बिजली विभाग के खम्भों पर कोई तार खुला या नीचे लटकता नहीं होना चाहिए, महिला कावड़ियों की सुविधा के लिए जगह-जगह मोबाइल टॉयलेट अवश्य बनाई जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि खंड विकास अधिकारियों की जिम्मेदारी है की कावड़ मार्गों पर स्थित सभी हैंडपंपों और पीने के पानी के स्रोत पूरी तरह सही रहे।

भंडारों के लिए जगह पहले से चिन्हित कर लिया जाए, साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि किसी भी परिस्थिति में पॉलिथीन का प्रयोग इन भंडारों में न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि कावड़ियों के मार्ग पर ओवर चार्ज को रोकने हेतु सभी दुकानदार रेट सूची अपने सामानों की आवश्यक लगाए।

जिलाधिकारी ने कावड़ मार्ग पर स्थित दुकानदारों और आम जनता से अपील की है की यात्रा के दौरान नॉनवेज की बिक्री न की जाए, जिससे मार्ग की पवित्रता बनी रहे, और धार्मिक भावनाएं आहत न हो।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा की कावड़ यात्रा के दौरान सबसे बड़ी जिम्मेदारी नेशनल हाईवे और पीडब्ल्यूडी की है।

 पीडब्ल्यूडी विभाग को अनिवार्य रूप से जेब्रा लाइन बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया, साथ ही रात के समय डार्क पैचेज पर रिफ्लेक्टर लगाने हेतु निर्देशित किया।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में रिस्पांस टाइम को कम से कम करने के लिए एंबुलेंस और मेडिकल टीमों को हर समय मुस्तैद रखा जाए।

 अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन आगामी कावड़ यात्रा को भव्य और निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कल्पना जयसवाल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी सहित संबंधित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

फिरोजाबाद आगामी पवित्र कावड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आज कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की उपस्थिति में संपन्न हुई, बैठक में सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि सावन का महीना अत्यंत संवेदनशील है, उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों और उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वह स्वयं एक साथ कावड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण करें। जहां भी कमी मिले उसे दुरुस्त कराए, कावड़ मार्गों पर कहीं भी झाड़ियां इत्यादि न रहे, उनकी छटाई अनिवार्य रूप से की जाए, कावड़ मार्गों पर स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह ग्राम प्रधानों को कावड़ियों की सहायता करने हेतु प्रेरित करें, प्रधानों में यह भावना भरे, की गुडविल दिखाने का यही सही समय है, कावड़िया हमारे गांव के अतिथि हैं, इस भावना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आपसी समन्वय और सम्मान का माहौल बने। जिलाधिकारी ने कहा की कावड़ मार्गों पर अंधेरा न हो, बिजली विभाग के खम्भों पर कोई तार खुला या नीचे लटकता नहीं होना चाहिए, महिला कावड़ियों की सुविधा के लिए जगह-जगह मोबाइल टॉयलेट अवश्य बनाई जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि खंड विकास अधिकारियों की जिम्मेदारी है की कावड़ मार्गों पर स्थित सभी हैंडपंपों और पीने के पानी के स्रोत पूरी तरह सही रहे। भंडारों के लिए जगह पहले से चिन्हित कर लिया जाए, साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि किसी भी परिस्थिति में पॉलिथीन का प्रयोग इन भंडारों में न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि कावड़ियों के मार्ग पर ओवर चार्ज को रोकने हेतु सभी दुकानदार रेट सूची अपने सामानों की आवश्यक लगाए। जिलाधिकारी ने कावड़ मार्ग पर स्थित दुकानदारों और आम जनता से अपील की है की यात्रा के दौरान नॉनवेज की बिक्री न की जाए, जिससे मार्ग की पवित्रता बनी रहे, और धार्मिक भावनाएं आहत न हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा की कावड़ यात्रा के दौरान सबसे बड़ी जिम्मेदारी नेशनल हाईवे और पीडब्ल्यूडी की है। पीडब्ल्यूडी विभाग को अनिवार्य रूप से जेब्रा लाइन बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया, साथ ही रात के समय डार्क पैचेज पर रिफ्लेक्टर लगाने हेतु निर्देशित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में रिस्पांस टाइम को कम से कम करने के लिए एंबुलेंस और मेडिकल टीमों को हर समय मुस्तैद रखा जाए। अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन आगामी कावड़ यात्रा को भव्य और निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कल्पना जयसवाल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी सहित संबंधित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Firozabad, Firozabad | Jul 20, 2026

बाजार हादसे के दोषियों पर कार्रवाई न होने से लोधी समाज में आक्रोश
दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेगा लोधी समाज - आनंद लोधी

बाजार हादसे के दोषियों पर कार्रवाई न होने से लोधी समाज में आक्रोश दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेगा लोधी समाज - आनंद लोधी

Firozabad, Firozabad | Jul 20, 2026

फिरोजाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने 25 हजार के इनामिया हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
 #uppolice

फिरोजाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने 25 हजार के इनामिया हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। #uppolice

Firozabad, Firozabad | Jul 20, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सहित धर्मेंद्र यादव, राजीव राय, अक्षय यादव, आदित्य यादव, प्रिया सरोज, पुष्पेंद्र सरोज, हरेंद्र मलिक और इकरा हसन को पुलिस ने थाने में बिठाया।

पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सहित धर्मेंद्र यादव, राजीव राय, अक्षय यादव, आदित्य यादव, प्रिया सरोज, पुष्पेंद्र सरोज, हरेंद्र मलिक और इकरा हसन को पुलिस ने थाने में बिठाया।

Firozabad, Firozabad | Jul 20, 2026

फिरोजाबाद जनपद में कल होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन,जिलाधिकारी ने दिया तैयारियों को अंतिम रूप।

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन कल जे०एम०आर० रिजॉर्ट इन्दुमई में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली है।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए।
 कल कुल 337 जोड़ों का चयन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत किया गया है, जो कल एक ही मंडप के नीचे परिणय सूत्र में बनेंगे सर्व धर्म सम्भाव की मिसाल पेश करते हुए इस आयोजन में कुल 63 मुस्लिम जोड़े शामिल है, जिनका निकाह पूरे रीति रिवाज से कराया जाएगा, इसके साथ ही अन्य सभी हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार और परंपरा के अनुसार संपन्न होगा।
 वर्तमान में बारिश के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि यह पूरा कार्यक्रम एक कवर्ड एरिये में आयोजित किया जाए, ताकि किसी भी लाभार्थी के परिवार, रिश्तेदार या अतिथि को मौसम की वजह से कोई असुविधा न हो।
 जैसा कि विदित है कि इस योजना में प्रत्येक जोड़े पर सरकार द्वारा कुल व्यय एक लाख किया जा रहा है, ताकि गरीब कन्याओं का विवाह पुरी भव्यता से हो सके।
 अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि यह मुख्यमंत्री की अत्यंत महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी योजना है, जिसका सीधा उद्देश्य समाज के हर गरीब और जरूरतमंद परिवार को संबल देना है, सभी अधिकारी इसे पूरी निष्ठा के साथ संपन्न कराए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहन लाल गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राम बदन राम, उप निदेशक कृषि सतेंद्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी राजमती सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

`#Firozabad #FirozabadNews #CMMassMarriage #MukhyamantriSamuhikVivah #UPGovt #YogiGovt #FirozabadDM #JMRResort #Wedding #UPNews`

`#SamuhikVivah #GaribKanyaVivah #337Jode #SarkariYojana #UP #ViralNews #Trending #GoodNews #SarvDharmSambhav #FollowKaro`

`#YogiAdityanath #BJP #UttarPradesh #MassMarriage #GovernmentScheme #IndianWedding #FirozabadUpdate #BreakingNews #Viral #FollowForMore` 
`#Firozabad #CMMassMarriage #MukhyamantriSamuhikVivah #UPGovt #337Jode #YogiGovt #FirozabadNews #ViralNews #SamuhikVivah #FollowKaro`

फिरोजाबाद जनपद में कल होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन,जिलाधिकारी ने दिया तैयारियों को अंतिम रूप। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन कल जे०एम०आर० रिजॉर्ट इन्दुमई में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली है। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए। कल कुल 337 जोड़ों का चयन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत किया गया है, जो कल एक ही मंडप के नीचे परिणय सूत्र में बनेंगे सर्व धर्म सम्भाव की मिसाल पेश करते हुए इस आयोजन में कुल 63 मुस्लिम जोड़े शामिल है, जिनका निकाह पूरे रीति रिवाज से कराया जाएगा, इसके साथ ही अन्य सभी हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार और परंपरा के अनुसार संपन्न होगा। वर्तमान में बारिश के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि यह पूरा कार्यक्रम एक कवर्ड एरिये में आयोजित किया जाए, ताकि किसी भी लाभार्थी के परिवार, रिश्तेदार या अतिथि को मौसम की वजह से कोई असुविधा न हो। जैसा कि विदित है कि इस योजना में प्रत्येक जोड़े पर सरकार द्वारा कुल व्यय एक लाख किया जा रहा है, ताकि गरीब कन्याओं का विवाह पुरी भव्यता से हो सके। अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि यह मुख्यमंत्री की अत्यंत महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी योजना है, जिसका सीधा उद्देश्य समाज के हर गरीब और जरूरतमंद परिवार को संबल देना है, सभी अधिकारी इसे पूरी निष्ठा के साथ संपन्न कराए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहन लाल गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राम बदन राम, उप निदेशक कृषि सतेंद्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी राजमती सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें। `#Firozabad #FirozabadNews #CMMassMarriage #MukhyamantriSamuhikVivah #UPGovt #YogiGovt #FirozabadDM #JMRResort #Wedding #UPNews` `#SamuhikVivah #GaribKanyaVivah #337Jode #SarkariYojana #UP #ViralNews #Trending #GoodNews #SarvDharmSambhav #FollowKaro` `#YogiAdityanath #BJP #UttarPradesh #MassMarriage #GovernmentScheme #IndianWedding #FirozabadUpdate #BreakingNews #Viral #FollowForMore` `#Firozabad #CMMassMarriage #MukhyamantriSamuhikVivah #UPGovt #337Jode #YogiGovt #FirozabadNews #ViralNews #SamuhikVivah #FollowKaro`

Firozabad, Firozabad | Jul 20, 2026