बल्देवगढ़: ग्राम हटा में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने शांति समिति की बैठक बुलाई
ग्राम हटा में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।देवरदा चौकी प्रभारी अवनीश गिरी ने बताया कि होली,ईद,चैत्र नवरात्रि एवं अन्य धार्मिक त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई।जिसमे समस्त धर्मों के लोगों को बताया गया कि सभी धर्म के लोग अपने-अपने त्योहारों को शांति और सौहाद्र के साथ मनाएं।सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ पोस्ट ना करें।