बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पंकज पुल के पास संकीर्ण मार्ग होने से बीच सड़क पर फंसे बस और ट्रक, आवागमन हुआ बाधित<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
बल्देवगढ़ पंकज पुल के पास संकीर्ण मार्ग होने के कारण बीच सड़क पर एक ट्रक और बस फंस गए। मौके पर करीब आधा घंटा तक जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को पैदल निकलने एवं वाहन चालकों को निकलने में अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया। और आवागमन सुचारू रूप से चालू करवाया गया।