बल्देवगढ़: आगामी त्योहारों के मद्देनज़र बल्देवगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
नगर के पुलिस थाना परिसर में आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसमें नगर के समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।मौके पर नायब तहसीलदार ओ.पी. गुप्ता के द्वारा सभी को बताया गया कि सभी धर्मों के लोग अपने-अपने त्योहारों को शांति और सौहाद्र के साथ मनाएं।किसी प्रकार से नशाखोरी एवं विवाद ना करें।आपसी तालमेल के साथ त्यौहार मनाएं।