बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ तहसील के पास चलती बस में लगी आग, अफरा-तफरी मची, बड़ा हादसा टला
बल्देवगढ़ तहसील के पास एक बस में अचानक आग लग गई।जैसे ही लोगों को बस के आगे इंजन से धुआं निकलता दिखाई दिया तुरंत बस चालक को आवाज दी गई।चालक ने बस रोकी और तुरंत आग बुझाई।मौके पर अफरा तफरी मच गई।और बस में बैठी सवारियां निकलकर बाहर भाग गई। गनीमत रही कि किसी प्रकार से कोई जनहानि नहीं हुई।