बल्देवगढ़: ग्राम पंचायत जिनागढ़ में अन्य जगह के मजदूरों से टैंच निर्माण कार्य कराया जा रहा है, SDO ने जांच की बात कही
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जिनागढ़ में सरपंच सचिव के द्वारा टैंच निर्माण कार्य ठेके पर दे दिया है। उक्त कार्य में गांव के मजदूरों से कार्य ना कराकर , ठेकेदार के आधार पर अन्य जगह के मजदूरों से कार्य कराया जा रहा है। मौके पर कार्य करने वाले मजदूर बल्देवगढ़,लड़वारी और धजरई के बताए गए।वही जनपद पंचायत SDO ने जांच कराने की बात कही है।