लघु उद्योग भारती द्वारा प्राथमिक जालौर परिसर में पिछले एक माह से चल रहे मेहंदी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश सोनी रहे। प्रशिक्षण से 27 बालिकाएं लाभान्वित हुईं, जिन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षिकाओं, विद्यालय एवं बालू बालाजी ग्रुप को सहयोग हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में दिनेश गोयल सहित लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Jun 14, 2026