Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

बीकानेर से अहमदाबाद के लिए चलेगी नई ट्रेन : जालोर में भी होगा ठहराव; रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी; राजस्थान- गुजरात में बढ़ेगी कनेक्टिविटी। भुज से दिल्ली तक रेल सेवा शुरू करने के बाद जालोर वासियों को नई ट्रेन मिल सकती है। राजस्थान और गुजरात के रेल यात्रियों के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए रेल मंत्रालय जल्द ही एक नई ट्रेन सेवा शुरू करने जा रहा है। अहमदाबाद (साबरमती)-बीकानेर (लालगढ़) दैनिक एक्सप्रेस को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बता दें कि हाल ही में जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को 20 कोचों के साथ संचालित करना, साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस का जैसलमेर तक विस्तार और जैसलमेर में कोच केयर कॉम्प्लेक्स जैसी नई सुविधाएं राजस्थान को दी गई है। इसके अलावा, जालोर वासियों के लिए हाल ही में शुरू की गई भुज-जालोर-पाली-दिल्ली रेल सेवा के बाद, इस नई साबरमती-बीकानेर एक्सप्रेस की घोषणा से भी यात्रियों की दूसरे राज्यों से कनेक्टिविटी बढ़ी है।

Jalor, Jalor | Jun 14, 2026

MORE NEWS

लघु उद्योग भारती द्वारा प्राथमिक जालौर परिसर में पिछले एक माह से चल रहे मेहंदी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश सोनी रहे। प्रशिक्षण से 27 बालिकाएं लाभान्वित हुईं, जिन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षिकाओं, विद्यालय एवं बालू बालाजी ग्रुप को सहयोग हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में दिनेश गोयल सहित लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारती द्वारा प्राथमिक जालौर परिसर में पिछले एक माह से चल रहे मेहंदी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश सोनी रहे। प्रशिक्षण से 27 बालिकाएं लाभान्वित हुईं, जिन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षिकाओं, विद्यालय एवं बालू बालाजी ग्रुप को सहयोग हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में दिनेश गोयल सहित लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Jalor, Jalor | Jun 14, 2026

ANTE ने मांडल, भीलवाड़ा से नशे की पकड़ी बड़ी खेप, अवैध 517 किलोग्राम डोडा चूरा किया बरामद, एक ट्रक को किया जब्त, 
एक आरोपी दस्तयाब।

ANTE ने मांडल, भीलवाड़ा से नशे की पकड़ी बड़ी खेप, अवैध 517 किलोग्राम डोडा चूरा किया बरामद, एक ट्रक को किया जब्त, एक आरोपी दस्तयाब।

Jalor, Jalor | Jun 14, 2026

स्कॉर्पियो-कार भिड़ंत के बाद दोनों गाड़िया पलटी, दो महिलाओं की मौ#त : चार लोग घायल, 2 गंभीर हालत में रेफर; मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। जालोर में दो कारों में भिड़ंत हो गई। स्कॉपियो के पलटने के बाद आई-10 कार उसके ऊपर चढ़कर पलट गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौ#त हो गई। वहीं 4 लोग घायल हुए है। दो को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। सभी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के ऐलाना गांव के पास हुआ।
बिशनगढ़ थाना ASI डूंगराराम ने बताया - आई-10 कार में ओड़वाड़ा (जालोर) गांव निवासी शांतिलाल पुत्र छागाराम राजपुरोहित, उनकी पत्नी लीला देवी, दिनेश पुत्र हरीराम मेघवाल, सुशीला पुत्री दिनेश कुमार मेघवाल, सौरम देवी पत्नी हरीराम मेघवाल और हडमतगढ़ निवासी वचनाराम पुत्र रावताराम मेघवाल सवार थे। सभी सोमता स्थित एक मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ऐलाना गांव के पास उनकी कार के आगे चल रही स्कॉर्पियो अचानक मुड़ गई। स्कॉर्पियो के अचानक मुड़ने से आई-10 कार उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई। इसके बाद सवारियों से भरी आई-10 कार भी अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो के ऊपर चढ़ गई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में लीला देवी राजपुरोहित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आई-10 में सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर जालोर से दो एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं। इस दौरान 108 पायलट पूरणसिंह और बफाराम तथा ईएमटी दिनेश कुमार और किशोर कुमार की मदद से घायलों को जालोर के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इस दौरान रास्ते में सौरम देवी की मौ#त हो गई। घायलों में वचनाराम और दिनेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे रेफर किया गया। सुशीला का जालोर के सरकारी हॉस्पिटल में और शांतिलाल का जालोर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सूचना पर बिशनगढ़ थानाधिकारी मनोज कुमार और उम्मेदाबाद चौकी प्रभारी डूंगराराम चौधरी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर कब्जे में लिया गया और यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो में दो लोग सवार थे, जो हादसे के बाद वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्कॉर्पियो-कार भिड़ंत के बाद दोनों गाड़िया पलटी, दो महिलाओं की मौ#त : चार लोग घायल, 2 गंभीर हालत में रेफर; मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। जालोर में दो कारों में भिड़ंत हो गई। स्कॉपियो के पलटने के बाद आई-10 कार उसके ऊपर चढ़कर पलट गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौ#त हो गई। वहीं 4 लोग घायल हुए है। दो को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। सभी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के ऐलाना गांव के पास हुआ। बिशनगढ़ थाना ASI डूंगराराम ने बताया - आई-10 कार में ओड़वाड़ा (जालोर) गांव निवासी शांतिलाल पुत्र छागाराम राजपुरोहित, उनकी पत्नी लीला देवी, दिनेश पुत्र हरीराम मेघवाल, सुशीला पुत्री दिनेश कुमार मेघवाल, सौरम देवी पत्नी हरीराम मेघवाल और हडमतगढ़ निवासी वचनाराम पुत्र रावताराम मेघवाल सवार थे। सभी सोमता स्थित एक मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ऐलाना गांव के पास उनकी कार के आगे चल रही स्कॉर्पियो अचानक मुड़ गई। स्कॉर्पियो के अचानक मुड़ने से आई-10 कार उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई। इसके बाद सवारियों से भरी आई-10 कार भी अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो के ऊपर चढ़ गई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में लीला देवी राजपुरोहित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आई-10 में सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर जालोर से दो एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं। इस दौरान 108 पायलट पूरणसिंह और बफाराम तथा ईएमटी दिनेश कुमार और किशोर कुमार की मदद से घायलों को जालोर के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इस दौरान रास्ते में सौरम देवी की मौ#त हो गई। घायलों में वचनाराम और दिनेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे रेफर किया गया। सुशीला का जालोर के सरकारी हॉस्पिटल में और शांतिलाल का जालोर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सूचना पर बिशनगढ़ थानाधिकारी मनोज कुमार और उम्मेदाबाद चौकी प्रभारी डूंगराराम चौधरी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर कब्जे में लिया गया और यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो में दो लोग सवार थे, जो हादसे के बाद वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jalor, Jalor | Jun 14, 2026