सिंगरौली: डकैती की नीयत से पीड़ित दम्पति के साथ हुई मारपीट, पीड़ित ने की जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग
पीड़ित कुंज लाल ने बताया कि हम अपने लेबरों का पेमेंट कर घर की ओर वापस आ रहे थे कि अचानक रास्ते में डकैती की नीयत से दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने हमें पीछे से पहले ठोकर मारी उसके बाद हमारी पत्नी और मुझे लाठी डंडों से मारपीट करना शुरू कर दिया जिससे हम दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए पीड़ितों का इलाज अभी जारी है पीड़ित ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद भी उनके खिलाफ कोई न्याय संगत कार्रवाई नहीं की गई है पीड़ित कुंज लाल ने पुलिस प्रशासन से इस मामले पर जल्द से जल्द जांच कर आरोपियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की है।