सिंगरौली: महिला के जेठ ने की मामूली बात को लेकर जमकर मारपीट, महिला व उसके ससुर को आई गंभीर चोट शासन चौकी में मामला दर्ज
पीड़ित महिला ने बताया कि मेरे गेहूं की फसल में हमारे जेठ ने अपनी गाय को बाँध दिया जिससे गाय पूरे गेहूं की फसल को बर्बाद कर रही थी मना करने पर जेठ ने मेरे सिर पर जोरदार पत्थर मार दिया जिससे हम गंभीर रूप से घायल हो गए जब हमारे ससुर बीच बचाव करने आए तो उनके ऊपर भी उसने हमला किया और उन्हें भी घायल कर दिया फ़िलहाल शासन चौकी में मामला दर्ज है पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हमारे मामले पर आरोपी के खिलाफ धाराओं को बढ़ाते हुए जल्द से जल्द जांच कर आरोपी के ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।