सिंगरौली: उपमुख्यंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर का किया निरीक्षण
जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आये मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा ,श्रीमती राधा सिंह राज्य मंत्री मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित विधायक गणो के द्वारा जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया गया। एवं मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी को जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर बनाये जाने का निर्देश दिया गया। वही जिला चिकित्सालय में चिकित्सको के साथ बैठक आयोजित कर 200 बेड के नवीन क्रिटकल केयर यूनिट के निर्माण कार्य के प्र्रगति के संबंध में जानकारी ली गई।