सिंगरौली: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला एक दिवसीय दौरे पर आए सिंगरौली, प्रधानमंत्री सूरज पोर्टल लांचिंग कार्यक्रम में हुए शामिल
जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमत्री मंत्री राजेन्द्र शुक्ला मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह के गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का सुभारंभ किया गया। समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ला सहित जन प्रतिनिधियो द्वारा पात्र हितग्राहियो को हितलाभ का वितरण किया गया। एवं दिव्यांग जनो को ट्राई साईकल, श्रवण यंत्र, का वितरण किया गया।