सिंगरौली: बिन्दूल जंगल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, परिजनों ने लगाया जाम
सिंगरौली जिले के लंघाडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिन्दुल जंगल के पास धुआंडांड़ में बुधवार दोपहर लगभग ढ़ाई बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ड्यूटी से घर जा रहे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गयी। मृतक के परिजनों द्वारा उचित मुआवजा तथा दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर जाम लगा दिया गया। पुलिस लगातार लोगों को समझाइस देने में जुटी है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।