सिंगरौली: नगर निगम सिंगरौली का संपत्तिकर बकाया न जमा करने पर दिलीप बिल्डकॉन निगाही का वर्कशाप किया गया सील
नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे के दिशा निर्देशन मे दोपहर मे नगर निगम उपायुक्त राजस्व आर.पी. बैस और संपत्तिकर अधिकारी अजय सिंह के द्वारा टीम गठित करके दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड निगाही कोल माइंस प्रोजेक्ट वर्कशाप का संपत्तिकर लगभग 16 लाख रूपये न जमा करने पर सील कर ताला बंदी की कार्यवाही की गयी । उक्त कार्यवाही मे वार्ड प्रभारी अर्जुन पाण्डेय, जोनल इंचार्ज रोहित चौरसिया, कंप्यूटर आपरेटर मिथिलेश तिवारी सहित अन्य कर्मी व पुलिस बल मौजूद रहे।