रावतसर पुलिस ने अवैध 38 पव्वे देशी शराब बरामद की है पुलिस से सोमवार को जरिए प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने दौराने गस्त 22 एजी मोड पर अवैध 38 पव्वे देशी शराब बरामद की पुलिस को देख नामजद आरोपी विनोद कुमार निवासी रावतसर मौके पर प्लास्टिक के थैले में भरी अवैध शराब फेंक कर भागने में कामयाब रहा पुलिस ने राजस्थान आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है