पयागपुर थाना क्षेत्र के सोहनी पुरवा गांव निवासी नूरजहां रविवार दोपहर 2बजे खेत में बकरी चराने गई थी।तभी झाड़ियों से निकले जहरीले सांप ने बुजुर्ग महिला को काट लिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ गई।गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।