ढालपुर में निजी स्कूल के छात्रों ने निकाली रैली
रैली के माध्यम से वेदों की महत्ता का दिया ज्ञान
Kullu Times
जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में निजी स्कूल प्रबंधन के द्वारा वैदिक सप्ताह कार्यक्रम के तहत एक रैली का आयोजन किया गया। तो वही इस रैली के माध्यम से आम जनता को भी वेदों की महता और निजी जीवन में संस्कार के बारे में जानकारी दी गई। वही निजी स्कूल के प्रधानाचार्य परमजीत सिंह राणा ने बताया कि उनके स्कूल में श्रावण मास के अवसर पर वैदिक सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें श्रावण मास के अवसर पर छात्रों को हवन यज्ञ के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में वेद की काफी महिमा है। ऐसे में आज के समय में छात्रों को भी इसका ज्ञान हो इसके लिए स्कूल प्रबंधन के द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ताकि छात्र अपने जीवन में नैतिक शिक्षा, संस्कार को भी व्यावहारिक रूप से अपना सके।
Kullu, Kullu | Aug 26, 2026