भीलवाड़ा: ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, एक दिन में 475 चालान, 36 गाड़ियों से हटाई काली फिल्म, एसपी सागर राणा के निर्देश पर अभियान
भीलवाड़ा। शहर में ट्रैफिक नियमों की लगातार अनदेखी के बीच पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा अभियान चलाया। एसपी सागर राणा के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने शहर के विभिन्न चौराहों और मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग कर एक ही दिन में 475 चालान बनाकर नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा दिया।अभियान के दौरान सबसे ज्यादा फोकस चारपहिया वाहनों पर लगी अवैध काली फिल्म पर रहा।