जालौर: जालौर की रामसीन पुलिस ने एनडीपीएस के प्रकरण में डोडा पोस्त खरीददार को किया गिरफ्तार
Jalor, Jalor | Apr 12, 2025 जालौर जिला एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन भोकाल के तहत रामसीन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थानाधिकारी तेजू सिंह ने शनिवार सुबह 8:00 बजे बताया कि एनडीपीएस की प्रकरण में अवैध डोड़ा पोस्त खरीददार को गिरफ्तार किया गया है। सोने के भाव ज्यादा होने पर दुकान पर ग्राहक कम लगने से अवैध पदार्थ की बिक्री आरोपी ने शुरू की थी।