जालौर: जालौर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन 15 अप्रैल को होगा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस नेता रहेंगे मौजूद
Jalor, Jalor | Apr 11, 2025 जालौर में कांग्रेस के दफ्तर राजीव गांधी भवन के रिनोवेशन के बाद 15 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे लोकार्पण किया जाएगा। इसी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन होगा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने शुक्रवार शाम 6बजे जानकारी देते वह बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस नेता कार्यक्रम में करेंगे शिरकत।