जालौर: जालौर के भीनमाल पुलिस ने कर्नाटक में एक करोड़ की सोने की धोखाधड़ी में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Jalor, Jalor | Apr 11, 2025 जालौर जिला एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देश पर भीनमाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थानाधिकारी रामेश्वर भाटी ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कर्नाटक में एक करोड़ की सोने की धोखाधडी और भीनमाल लूट के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।