मुरैना नगर: ओलंपियन अंकित शर्मा पर फर्जी दस्तावेज से नौकरी लेने का आरोप, मुरैना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की
मुरैना के लॉन्ग जम्पर अंकित शर्मा के खिलाफ जन्मतिथि और शैक्षणिक दस्तावेजों में कथित हेरफेर कर सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज की है।शिकायत उनके ससुर डॉ.राजकुमार तिवारी ने की। आरोप है कि जन्मतिथि 1 अगस्त 1987 की जगह 20 जुलाई 1992 दर्शाई गई।पुलिस को स्कूल रजिस्टर,टीसी और अंकसूचियां सौंपी गई हैं। पुलिस दस्तावेजों की जांच भी जारी।