ऊना: ऊना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 29 पद भरे जाएंगे, आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई
बाल विकास परियोजना ऊना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 9 और सहायिकाओं के 20 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बुधवार को जानकारी देते हुए सीडीपीओ ऊना शिव सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन सादे कागज पर भर के 1 जुलाई सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना कार्यालय ऊना में जमा करवा सकते हैं।