ऊना: अप्पर बसाल में मां और बेटी ने एक-दूसरे पर मारपीट का लगाया आरोप, क्रॉस केस दर्ज
सदर थाना ऊना के तहत पड़ते अप्पर बसाल में मां व बेटी ने एक एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने सविता शर्मा व सोनिया शर्मा की और से मिली दोनों पक्षों से मिली शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को मामले की पुष्टि एएसपी ऊना संजीव भाटीया ने की है।