बदायूं: चौपाल सागर के पास पड़े अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान हुई, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कराया पोस्मार्टम
Budaun, Budaun | Jun 4, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के चौपाल सागर के पास एक घायल अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मंगलवार को शाम 5:30 बजे के समय पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस परिजनों की तलाश में जुट गई। परिजनों ने मृतक की पहचान महबूब पुत्र मोहब्ब्त शाह निवासी धकिया के रूप में की है।