बदायूं: उझानी कोतवाली पुलिस ने किशोरी के साथ गैंगरेप कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Jun 4, 2025 बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक वर्ष पहले एक किशोरी बकरी चराने गई थी। तभी गांव के चार लोगों ने किशोरी के हाथ पैर पकड़कर उसके संग गैंगरेप किया और वीडियो बना लिया। वीडियो बनाकर आरोपी किशोरी के साथ एक साल तक दुष्कर्म करते रहे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे के अंदर मझले उर्फ वीरेश, जानू उर्फ रमाकांत व दिलदार को गिरफ्तार कर लिया।